कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट में महिलाओं के बीच “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” संवाद के कार्यक्रम में भाग ले रही हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का एलान कर प्रियंका गांधी ने बड़ा दांव खेला है.

टिकट के अलावा प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए बड़े-बड़े वादे भी किए हैं जिनको लेकर अलग से घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है. प्रियंका के इस मिशन को धार देने के लिए यूपी कांग्रेस ने अगले 100 दिनों का एक्शन प्लान तैयार किया है.

यूपी में महिला वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस का पूरा एक्शन प्लान एबीपी न्यूज के पास है. महा-जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए साढ़े 7 हजार युवा महिलाओं की “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” 150 प्रोफेशनल इस अभियान पर काम कर रहे हैं.

महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने अलग से घोषणपत्र तैयार किया है. इनमें से बड़े एलान वो कर चुकी हैं. जैसे महिलाओं को 40 फीसदी टिकट, कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए मोबाइल-स्कूटी, गृहणियों को साल में तीन सिलिंडर मुफ्त, सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *