इटावा नगर के विभिन्न मुहल्लों में फागिंग कराते भाजपा नेता ने कराई फागिंग

जनता की सेवा व इटावा का विकास करना ही मेरा लक्ष्य : शरद बाजपेयी

वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने डेंगू की रोकथाम हेतु नगर के विभिन्न मुहल्लों में कराई फागिंग।

नगर में लगातार महीने में दो बार करा रहे हैं फागिंग, पिछले लगभग नौ वर्षों से स्वयं साथ जाकर कराते हैं फागिंग।

इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी डेंगू के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम हेतु महीने में दो बार लगातार फागिंग मशीन से दवा का छिडकाव करा रहे हैं। मंगलवार को सायं कालीन बेला से रात्रि बेला तक स्वयं साथ जाकर नगर के विभिन्न मुहल्लों में फागिंग मशीन से दवा का छिडकाव कराया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि जनता की सेवा एवं इटावा का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है, हमारा इटावा स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहे हम सभी को इसका ध्यान रखना होगा और अपना सहयोग देना होगा। शरद बाजपेयी ने कहा कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए मैं महीने में दो बार लगातार नगर के विभिन्न मुहल्लों में फागिंग करा रहा हूँ और पिछले लगभग नौ वर्षों से लगातार स्वयं साथ जाकर फागिंग कराता हूँ जिससे कोई भी क्षेत्र न छूटे। हमें डेंगू की रोकथाम हेतु स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी ओवैस, गौरव आदि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *