इटावा -जसवंतनगर शासन के निर्देश पर तहसीलदार जसवंतनगर में ने लगभग चार दर्जन तालाबों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

ग्राम पिपराधी मे स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार जसवंतनगर अशोक कुमार सिंह ने बताया की जसवंतनगर तहसील के अंतर्गत कुल 219 तालाब हैं शासन के निर्देश पर इन तालाबों का मौके पर निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।

बाद में मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के लगभग चार दर्जन तालाबों का बुधवार को मौके पर निरीक्षण किया गया तहसीलदार जसवंत नगर के साथ लेखपालों की टीम भी थी जो तालाबों का नाप जोक कर रही थी।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *