लहरापुर में सर्व समाज सेवा समिति द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

औरैया,आज थाना सहायल के अंतर्गत ग्राम लहरापुर में कार्यरत सर्व समाज सेवा समिति द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा ने उपस्थित होकर बच्चों को संबोधित किया तथा उनका उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अपनी तरफ से बच्चों में कॉपी, किताबें, रबड़, पेंसिल आदि विभिन्न स्टेशनरी की सामग्री का वितरण कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चे पाठ्य सामाग्री पाकर बहुत खुश हुए तथा को धन्यवाद स्वरुप उपहार दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ सेल्फी ली गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल व प्रभारी निरीक्षक थाना सहायल श्री राजकुमार व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे

ए के सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *