मध्य प्रदेश के जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में सरेराह बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है. अनामिका पाठक नामक महिला अपनी सास मंजुला पाठक के साथ रसल चौक स्थित रेस्टॉरेंट में डिनर के लिए जा रही थीं, तभी पीछे से एक लड़का आया.

लूट की घटना के बाद पीड़ित सास-बहू ने ओमती थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन लुटेरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.  पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है .

पुलिस के मुताबिक यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है. दोनों सास-बहू डिनर के लिए बराट रोड़ तरफ से पैदल होटल अरिहंत पैलेस आ रहीं थी. यह रोड रात के समय थोड़ा सूना हो जाता है.

इसी का फायदा उठाकर लुटेरे ने वारदात को अंजाम दिया.कई वारदातों में अपराधी पकड़े भी गए हैं लेकिन बावजूद इसके अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *