*गलत काम की सूचना पर गोल्डन टावर गेस्ट हाउस पर सीओ सिटी ने थाना पुलिस संग मारा छापा*

*आगे सड़क के पास स्थित मेन गेट का बंद रहा शटर, पीछे वाले दरवाजे पर तैनात रहीं पुलिस, काफी देर तक हुई जांच*

*मीडिया के सामने सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने दिया बयान, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक चीज*.
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
फ़िरोज़ाबाद-थाना दक्षिण क्षेत्र जैन मंदिर से आगे स्थित गोल्डन टावर गेस्ट हाउस जो कि सुहागनगर निवासी नीरज यादव का बताया गया है में गलत काम होने की सूचना सीओ सिटी हरिमोहन सिंह को मिली। उसके बाद मौके पर थाना पुलिस संग पहुँच गए, इस दौरान आगे का सड़क के सामने शटर बंद कर दिया गया, पीछे के दरवाजे पर थाना पुलिस तैनात रही और काफी देर तक जांच चलती रही। काफी देर तक चली जांच के दौरान मीडिया बाहर ही मौजूद रही। सीओ सिटी के बाहर आने के बाद मीडिया के समक्ष बयान दिया गया कि यहां पर गलत काम की सूचना मिली थी जिस पर आकर जांच की गई तो कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *