छाता तहसील के ग्राम लाडपुर में दबंगों ने किया सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा

छाता तहसील के ग्राम लाडपुर में दबंग किस्म के लोगों ने सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा कर रखा है इस संबंध में प्रार्थी सीताराम शर्मा पुत्र बदले सिंह निवासी ग्राम लाडपुर थाना तहसील छाता जिला मथुरा का गरीब ब्राह्मण मजदूर व्यक्ति है और ग्राम लाडपुर में ही आराजी भूमिधर है सीताराम उक्त भूमि पर कुछ असामाजिक तत्व के लोग गोविंदा श्याम मेघश्याम पुत्रगढ़ यादराम परषोत्तम डल्लू व प्रेम सिंह पुत्रगण फतेहराम निवासी लाडपुर ने जबरन लठ्ठ व ताकत के बल पर प्रार्थी के निजी चक में होकर अवैध नाली को निकाल रहे हैं इसी को लेकर सीताराम ने उप जिला अधिकारी महोदय के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र दिया वही सीताराम ने बताया की इसकी शिकायत पहले भी कई बार कर चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है वहीं उप जिला अधिकारी छाता कमलेश गोयल ने तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए हैं वही सीताराम ने अपने ही गांव के पटवारी हसन मोहम्मद पर पैसे लेकर काम ना करने का आरोप भी लगाया है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *