कई महिलाएं चेहरे पर पड़ी झाइयों से परेशान रहती हैं। ये आमतौर पर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है। मगर ज्यादातर महिलाएं नाक पर पड़ी झाइयों का सामना करती है। यह स्किन पिगमेंटेशन के कारण होती है।

 एक्सपर्ट अनुसार, मेलानिन जो स्किन के सेल्स से ही बनते हैं, स्किन के रंगत में पिगमेंटेशन के होने का सबसे बड़ा कारण है। मगर आप इसे कम करने के लिए कुछ कारगर उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में…

अगर आप नाक पर पड़ी झाइयों से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए विटामिन-सी के सप्लीमेंट्स का सहारा ले सकती है। ये फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में कारगर होती है।

नाक पर पड़ी झाइयों के बचने के लिए स्किन ब्राइटिंग पील्स का सेवन भी किया जा सकता है। इसमें कोजिक एसिड, फाइटिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड होता है। ये मेलानिन के प्रोडक्शन को ब्लॉक करने का काम करते हैं।

नाक पर पड़ी झाइयां खूबसूरती बिगाड़ने का काम करती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए लेजर ट्रीटमेंड भी करवा सकती है। इस ट्रीटमेंट में लेजर लाइट स्किन पर जमा मेलानिन को अब्‍जॉर्ब करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *