*चलती कार में लगी आग कार जलकर हुई खाक*

*तीन युवकों ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान*

इटावा जिले के फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा कानपुर हाईवे पर चलती कार में आचानक शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग। चलती हुई फोर्ड फिगो में धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते धुंआ आग में तब्दील होगया।

नेशनल हाइवे दो पर फोर्ड फिगो कार में अचानक से धुआं उठने लगा और कार में आग लग गई आग लगने से आगरा कानपुर नेशनल हाइवे दो पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की घटना के कारण हाइवे पर आवागमन प्रभावित भी रहा। कार में 3 लोग सवार थे जो मथुरा से औरैया शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सभी कार सवार लोगो ने जलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई।
कार सवार मथुरा के रहने वाले है और अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने मथुरा से औरैया जा रहे थे। आग लगने की बजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस और दमकल ने मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पाया गया।
आग इतनी भीषण थी आधा घण्टे में कार पूरी तरह से जलकर खाक होगई।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *