गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में 30 वर्षीय महिला का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष निषाद निवासी शिवपुर थाना खोराबार की शादी छह वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत खरोह गांव में सीमा निषाद के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इसको लेकर पत्नी द्वारा परिवार न्यायालय दीवानी कचहरी में मुकदमा भी दायर किया गया था।
 जिसमें सीमा जाने की जिद कर रही थी, मगर पति ने मना कर दिया था। जिसको लेकर के बीती रात पति- पत्नी में कहासुनी हुई थी। उसके बाद पति दूसरे कमरे में सोने चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *