उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी को नौटंकीबाज तक कह दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं प्रधानमंत्री. गनिमत है कि पॉलिटिक्स में आ गए वर्ना बेचारे फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता. सारे अवार्ड तो मोदी जी जीत जाते. ”

बाराबंकी में लोगों को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने कहा, “मोदी जी क्या एक्टिंग करते हो, आपने कहा हमारी तपस्या में कमी थी. 750 किसान मर गए फिर भी किसानों ने अपनी जमीन नहीं छोड़ी डटे रहे तपस्या उसे कहते हैं ”

अपने भाषण में ओवैसी ने कहा, “आपने उन किसानों पर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाया. कहीं खालिस्तानी तो कहीं आई एस आई का एजेंट है. पैसा आता है सब बकवास. इसके बाद फिर देख लिया कि मेरी इमेज में कमी आ रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *