इटावा- सैफ़ई में नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने मंच से नेताजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी एवं नेताजी की दीर्घायु की कामना की

वही मंच से कहां की मैंने 2019 में ही 2 साल पहले कह दिया था कि चलो हम ही झुक जाते हैं लेकिन आज 2 साल हो गए कोई बात नहीं बन पाई

वही अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि उन्हीं की तरफ से कहा गया था कि 22 नवंबर को एक हो जाएंगे लेकिन यहां कोई नहीं आया शिवपाल ने नाती एवं पूर्व सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव एवं दूसरे भतीजे इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें यहां होना चाहिए था

वही शिवपाल सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक होकर चुनाव लड़ा जाए हमने तो गठबंधन की भी बात कही और विलय की भी हमने कहा कि हमें 100 सीटें हमें और हमारे साथियों को दे दो 303 पर तुम चुनाव लड़ लो 300 पर 200 तुम जीत जाते हो और 100 में से 50 हम लोग भी जाते हैं तो हमारी सरकार बन जाएगी लेकिन कोई जवाब नहीं आया

वही शिवपाल ने सपा एवं अखिलेश यादव को बिना नाम लिए हुए एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 1 हफ्ते के अंदर फैसला हो जाना चाहिए नहीं तो 1 हफ्ते बाद लखनऊ में हमारी पार्टी का एक बड़ा सम्मेलन होगा जिसमें चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी हमें किसी भी हाल में 2022 में सरकार में रहना है इस मौके पर सैफ़ई के चंदगीराम स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया दंगल से पहले केक काटा गया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *