इटावा- शहर काँग्रेस कमेटी इटावा की ओर से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में महँगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा शहर के पुरबिया शाहग्रान, छिपैटी, उर्दू मोहल्ला, कटरा बल सिंह तथा मेवाती टोला वाँर्डों में निकाली गई इस यात्रा में काँग्रेस जनों ने महँगाई के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी कर तथा प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में केवल काँग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में विपक्ष की भूमिका में नजर आ रही है समाजवादी पार्टी तथा बसपा केवल बयानबाजी कर रहे हैं और सडक पर संघर्ष नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके नेता सत्ता से टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश के लिए जो 14 प्रतिज्ञाएं की हैं वो हमारी प्रदेश में सरकार बनने पर जरूर पूरी की जाऐंगी। हमारे प्रतिज्ञा पत्र में महिलाओं को टिकटों में 40% हिस्सेदारी, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 5000से बढाकर 10000 रुपये करनें, इंटरमीडिएट पास करनें वाली छात्राओं को एंड्रॉयड फोन तथा स्नातक पास करनें वाली छात्राओं को इलैक्ट्रिक स्कूटी, देने की प्रतिज्ञा की गई है। इसके अलावा किसानों की कर्जा माँफी, सबका बिजली बिल हाफ एवं कोरोना काल का माँफ, कोरोना काल में परेशानी झेलने वाले परिवारों को 25-25 हजार रुपए की मदद ,हर व्यक्ति को 10 लाख रुपयों तक का मुफ्त इलाज दिलाने , युवाओं को 20 लाख सरकारी नौकरी देनें की प्रतिज्ञा की गई है। उन्होंने कहा कि यह एक गाँधी की प्रतिज्ञा है और पूरा देश इस बात को जानता है कि गांधी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग काँग्रेस पार्टी से जुडकर पार्टी को बढाने का कार्य करें।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव राशिद खान,संजय तिवारी,आर.बी.सिंह पाल, संजय दोहरे, चन्द्रमोहन तिवारी, आमिर खान, कुँअर रफत अली खान,अमित अग्निहोत्री, जितेन्द्र दुबे,सरवर अली, आसिफ जादरान, अंशुल यादव , रिषभ यादव, सचिन शंखवार, सईद कुरैशी, इकवाल पहलवान, दीपक बुधौलिया,शोजैब रिजवी, बाबू अली, नासिर अंसारी, रिजवान अंसारी,सरफराज अंसारी, तालिब अंसारी, हसमत अली खान, रहमत अली खान, तौकीर रहमानी,असलम अंसारी,फरहान खान, मिनी दीक्षित,शमशाद अंसारी, फैसल अंसारी,मास्टर मेहराब अंसारी, सफी अंसारी, अहमद अंसारी, लऊ अंसारी,फरदीन राईन, आमिर राईन, चन्दा राईन, नूर राईन, अरबाज राईन, उवैस राईन, आलम राईन, अली हैदर राईन, अरबाज राईन,सद्दाम राईन, समीर राईन, दिलदार राईन, सुहेल राईन सहित वाँर्डों के लोग उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *