31 दिसंबर तक जमा करें मूल ऋण

 

*_मूल ऋण जमा करने का सुनहरा अवसर।_*

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया _खादी और ग्रामोद्योग आयोग मुंबई द्वारा सीवीसी योजना के में एक मुश्त समाधान के अंतर्गत शासन द्वारा उक्त योजना में जिन्होंने ऋण चुकता नहीं किया है उन उधमियों से दिनांक 31 दिसंबर तक मूल ऋण जमा करवाने हेतु जनपद में अब शेष समस्त इकाइयों को ऋण मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा संचालित सीवीसी योजना अंतर्गत जनपद के जिन उद्यमियों द्वारा ऋण प्राप्त किया गया है तथा अभी तक ऋण चुकता नहीं किया है उन्हें एक सुनहरा अवसर शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उसका लाभ उठाते हुए केवल मूलधन जमा कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। यह योजना 31 दिसंबर तक संचालित है। अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के मोबाइल नंबर 95 8050 3161 पर संपर्क कर सकते हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *