भाजपा जिलाध्यक्ष ने एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
.
.
*एलईडी वैन के द्वारा गॉव-गॉव पहुचेंगी सरकार की उपलब्धियां*
.
ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया _प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी, योजनाओं, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयो को जनता के बीच पहुंचाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। एलईडी वैन को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने गुरूवार को हरी झण्डी दिखाकर किया। उन्होने कहा कि योगी सरकार द्वारा अपने साढे़ चार साल के कार्यकाल में बहुत ही अभूतपूर्व कार्य किये है जिससे प्रदेश को विकास की राह मिली है। एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के लोग सरकार की उपलब्धियों को जान सकेगें। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित सूचना विभाग के अन्य कर्मचारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहें।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *