मथुरा में प्लेटफार्म टिकट 30 की जगह 10 रुपये में मिलेगी

मथुरा। कोरोना संकटकाल के बाद धीरे धीरे रेलवे की व्यवस्था अब सामान्य होती जा रही है जहां कुछ दिन पहले बढ़ा हुआ किराया सरकार ने वापस लिया था वही गुरुवार की रात से प्लेटफॉर्म के टिकट पूर्व दर पर खरीदी जा सकेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म की टिकट का मूल्य ₹10 कर दिया है अब तक यह टिकट ₹30 में बेची जा रही थी। मथुरा जंक्शन पर आज रात्रि 12:00 बजे से यह दर प्रभावी हो जाएगी। उक्त जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *