शराब पीकरपार्किंग में हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवकों की कार से पुलिस ने देशी पिस्टल व चाकू भी बरामद किया।

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक गुरुवार की देर रात 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर रोडीबेल वाला चौकी क्षेत्र में स्थित खड्डा पार्किंग में कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। बताया गया कि उक्त युवक गलत दिशा में वाहन चला रहे थे। पार्किंग कर्मचारी ने उन्हें रोका तो उनक युवकों ने उस पर चाकू से हमला भी किया।पूछताछ के दौरान आरोपी युवकों ने अपना नाम रॉकी कुमार निवासी गांव भैसूरकलां जिला रोहतक, विकास शर्मा व विशाल निवासी गांव खटकर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने देसी पिस्टल रखने के मामले में रॉकी व चाकू रखने के संबंध में विशाल कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *