कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक प्रयागराज पहुंचेंगी। वह प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या मामले में परिवार से मिलेंगी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले फूलचंद के घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। प्रियंका गांधी गोहरी पहुंचकर मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।

फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार केचार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। मृतकों में फूलचंद(50), उसकी पत्नी मीनू(45), बेटा शिव(10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल हैं। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले।

दो दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। सुबह दरवाजा खुला होने की सूचना पर पड़ोस में रहने वाला भाई पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने गांव के ही एक परिवार पर रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *