*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जनपद इटावा पुलिस द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी।*

आज दिनांक 26 11 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए अपनी-अपनी शाखाओं के कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। भारत जैसे विविधताओं वाले देश में यही वह संविधान है, जिसने सभी को एक सूत्र में बांधकर रखा है। संविधान द्वारा समस्त नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है जिसे सुनिश्चित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस लाइन जनपद इटावा/समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय व जनपद के समस्त थानों पर संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गयी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *