औरैया,जनपद न्यायालय में मनाया गया भव्य संविधान दिवस

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया _माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण व समस्त कर्मचारियों को प्रस्तावना का पाठ करवाकर शपथ दिलाई गई। जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि संविधान समस्त कानूनों की जननी है। जिसमें समय-समय पर आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाता रहा है तथा संविधान के अंतर्गत विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उसे लागू कराती है तथा न्यायपालिका उन कानूनों का उल्लंघन करने वाले को दंडित करती है।
_उक्त आयोजन में जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, श्री राजेश चौधरी अपर जिला जज प्रथम, श्री मनराज सिंह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, श्री सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, श्री जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शिवानी त्यागी सिविल जज (सी0डी0), श्रीमती मेहर जहां सिविल जज (जू0डी0), सुश्री प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री विपिन सिन्हा कोर्ट मैनेजर, श्री सुनील सिंह चौहान केंद्रीय नाजिर, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल, दिलीप कुमार व समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *