अगर आपकी भी रात में देर तक जागने की आदत हैं या फिर लाइट जलाकर सोने की आदत है तो। ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने शोध में पाया है कि रात में लाइट जला कर सोने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

इसलिए कभी भी लाइट जलाकर नहीं सोना चाहिए।यदि हम रात को सोते समय लाइट जलाकर रखते हैं तो ये शरीर में कैंसर कोशिकाओं को एक्टिव करता है।

महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान होता है रात के समय लाइट जलाकर सोने का. इससे स्तन कैंसर होने का खतरा होता है. क्योंकि लाइट की हानिकारक किरणें ब्रेस्ट पर पड़ने से उसमें कैंसर होने की संभावना अधिक हो जाती हैं.

एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई है कि सोने के समय अगर रोशनी हो तो ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका में 22 फीसदी का इजाफा होता है।लाइट जलाकर सोने से नींद में भी व्यवधान का सामना करना पड़ता है। आपने खुद ये बात महसूस की होगी कि जब भी फोन या लैपटॉप की लाइट जलती है आपकी नींद अपने आप टूट जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *