वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने आंगनवाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को दाल, दलिया, रिफाइंड आदि किया वितरित

आँगनबाडी केन्द्र शाहगंज पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने गर्भवती महिलाओं, धात्रियों, बच्चों व लाभार्थियों को राशन वितरित किया
————————————————————————————-
इटावा, आँगनबाडी केन्द्र शाहगंज पर शनिवार को आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने गर्भवती महिलाओं, धात्रियों, बच्चों व लाभार्थियों को राशन वितरित किया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार लगातार फ्री राशन वितरित करा रही है, सभी को संतुलित भोजन लेना चाहिए। शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार की फ्री राशन वितरण प्रणाली से यही मंशा है कि गर्भवती महिलाओं, धात्रियों को संतुलित भोजन मिले और बच्चे कुपोषण से बचें।
इस अवसर पर आँगनबाडी कार्यकत्री गीता तिवारी, सहायिका, समूह की महिलाओं सहित लाभार्थी व नगरवासी उपस्थित रहे।

निवेदन : आज मेल नहीं जा रही है कृपया इसी मैसैज से न्यूज लगा दें।
बहुत बहुत धन्यवाद!!

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *