बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म  सिनेमाघरों पर रिलीज हुई, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि, फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की और इसका असर फिल्म के टोटल कलेक्शन पर पड़ रहा था। लेकिन अब फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। तीसरे दिन इस फिल्म ने लगभग साढ़े सात करोड़ का बिजनेस किया है।

सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ (Antim) की कमाई को लेकर ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.50 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ का कारोबार किया था। लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

जिसमें सलमान खान के फैंस का धमाल देखने को मिल रहा है। फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म ‘अंतिम’ को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। सलमान खान की एक्टिंग पर जहां लोगों ने सीटियां बजाई हैं, तो वहीं आयुष शर्मा के एक्शन पर भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। इसके अलावा, महिमा का काम भी लोगों को पसंद आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *