शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में बदमाशों ने एक महिला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक बदमाश महिला के घर पर गोलियां चलाता रहा जबकि दूसरा आरोपी मोबाइल से इसका वीडियो बनाता रहा।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बालकनी से सबकुछ देख रही पीड़ित महिला तनू मनचंदा (38) ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक तनू मनचंदा परिवार के साथ 12-ब्लॉक, गीता कालोनी इलाके में रहती हैं।  तनू ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9.15 बजे वह अपने बेटे के साथ मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी बेटी पढ़ाई कर रही थी। इनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे।आरोप है कि तनू ने अपने घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। पड़ोसी घरों से बाहर निकले तो आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर रानी गार्डन की ओर फरार हो गए। तुरंत तनू ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *