नरेंद्र वर्मा फिरोजाबाद
सिरसागंज। भाजपा मिशन के नाम पर एक शख्स द्वारा मोबाइल से महिलाओं के साथ अश्लील व अभद्र व्यवहार करने पर भड़कीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुॅच गयीं और मामले की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
कभी कभी मोबाइल फोन लोगों के लिये सुविधाजनक होने के साथ साथ परेशानी का सबब भी बन जाता है। मोबाइल फोन पर आने वाली अन्जान काॅलें उनके लिये सिर दर्द साबित हो जाती हैं। ऐसा ही मामला फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में उस समय देखने को मिला जब भाजपा महिला मोर्चा के कई महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के फोन पर अन्जान शख्स की काॅल आती है और वह अपना नाम संजय सिंह भदौरिया बताते हुए कहता है कि मैं भाजपा मिशन 2022 का कार्यकर्ता हूॅ इसलिये आप सभी महिलाओं को जोड़ना है। उसकी बातों में आकर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने फोटो व्हाॅट्सएप कर दिये जाते हैं। इसके बाद इस शख्स द्वारा फोन करके सभी भाजपा महिला मोर्चा की बहनों से अश्लील बातें कर उन्हें परेशान करने लगता है। जब इसकी जानकारी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष को दी गई। इसके बाद सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर गुरूवार को सिरसागंज थाने पहुॅची और मामले की तहरीर थाने में देते हुए परेशान करने वाले शख्स के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिला मोर्चा को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल, भाजपा महामंत्री शशीकला यादव, नीलम सिंह, बीना सिंह अनीता जादौंन, रंजना सिंह, रीता अयोध्यावासी, आशा सिंह, अमिता पोरवाल, पूनम चतुर्वेदी, विजयरानी जादौंन, राजौला तोमर, ज्योति गुप्ता आशा पोरवाल आदि मौजूद रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *