जंग के दौरान अग्रिम मोर्चों पर तैनाती के लिए चीन जल्द ही तीन लाख और सैनिकों की भर्ती करने जा रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने युद्धों में बढ़त बनाने के लिए सेना में नई भर्ती का निर्देश दिया है।

चीनी सेनाओें के मुख्य कमांडर शी चिनपिंग ने सैन्य प्रतिभाओं के लिए हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं के पास सशस्त्र चीनी सेना में उच्च गुणवत्ता के विकास की कुंजी है।
संगठनात्मक सुधारों के साथ ही उन्हें हाइपरसोनिक हथियारों समेत नए अस्त्र-शस्त्रों से लैस किया जा रहा है। अमेरिकी सेना के अनुसार, चीन ने हाल ही में लंबी दूरी की मिसाइल लांच की है जो पूरी दुनिया का फेरा लगा सकती है। इसे हाइपरसानिक वाहन से छोड़ा गया था और यह लक्ष्य को भेदते हुए चीन लौट आई थी।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि लड़ने की क्षमता को और मजबूत करने व जीत को शुरुआती बिंदु बनाने की जरूरत है। इसके लिए सैन्य प्रतिभा को उभारना ही परम लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *