कनाडा ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर चिंताओं के बीच तीन और देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

कनाडा उन सभी विदेशी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिन्होंने नाइजीरिया, मलावी और मिस्र में हाल ही में यात्रा की थी। कनाडा ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के सात देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.

स्वास्थ्य मंत्री जीन यवेस डुक्लोस ने बताया कि अमेरिका के अलावा देश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों को हवाई अड्डा पहुंचने पर कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी और जांच के नतीजे आने तक उन्हें पृथक-वास में रहना होगा। ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा प्रांतों में भी इसके पहले मामलों की पुष्टि हुई है, इन संक्रमितों ने नाइजीरिया की यात्रा की थी।

अल्बर्टा की मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीना हिनशॉ ने बताया कि अल्बर्टा में संक्रमित पाया गया व्यक्ति नीदरलैंड से होकर गुजरा था और उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डुक्लोस ने बताया कि कनाडा के बाहर के यात्रियों को अब भी प्रस्थान से पूर्व कोविड-19 संबंधी जांच कराने की आवश्यकता है, जिसके लिए भुगतान यात्रियों को करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *