उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद में रुद्राक्ष-मैन विवेक यादव के निर्देशन में स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अरूण प्रकाश पाण्डेय वरिष्ठ लेखक/ चेयरमैन एनसीआरटी पाठ्यक्रम दिल्ली, समारोह अध्यक्ष स्वामी श्री हरिदास पीठेश्वर अंजनी धाम मैनपुरी के कर कमलों से यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृंदावन निवासी संत श्री जय कृष्ण दास जी, लखनऊ से जल दूत श्री नंद किशोर वर्मा जी, बाराबंकी से प्रदीप सारंग संस्थापक ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना, भिण्ड मध्य प्रदेश से श्री हरे कृष्ण शर्मा आजाद जी, मेरठ से प्रकृति फाउण्डेशन के संस्थापक श्री मुकेश नादान जी, बदायूं से महिला साहित्य मंच की अध्यक्ष श्रीमती ममता नौगरैया जी, हरियाणा से पर्यावरण प्रेरणा सिरसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश गोयल जी सहित 11 महानुभाव वृक्ष-रत्न से सम्मानित किये गए। विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह मंच पर पद्मश्री पदम् सिंह राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भारत सरकार के सदस्य डॉ. रामकैलाश यादव, समाज सेविका सरला सिंह, उच्चत्तर शिक्षा सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो.अजब सिंह यादव की उपस्थित ने आयोजन को गौरवशाली बनाया।
आँखें फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, अटेवा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित वर्मा, गुलाजर फाउण्डेशन की संस्थापक गुलाजर बानो, मानवता फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष एड सुषमा शर्मा, किसान नेता रामकिशोर पटेल, साहित्यकार डॉ विनय दास, अवधी सम्राट डॉ राम बहादुर मिश्र सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *