कैद में आया तेंदुआ कॉलेज प्रशासन के साथ प्रशासन ने ली राहत की सांस।

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्बा छर्रा स्थित निहाल सिंह इंटर कालेज में घुसे तेंदुआ को रेसक्‍यू टीम ने मशक्‍त के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया। इसे पकड़ने के लिए आगरा से वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। तेंदुुआ कालेज की दूसरी मंजिल पर था।कालेज प्रबंधक योगेस्वर सिंह ने बताया कि करीब 8:30 बजे जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को सूचित कर दिया है। पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची है। तेंदुआ द्वारा छात्र को घायल करने की खबर के चलते लोगों में हड़कंप और भय बना हुआ है। पुलिस वन विभाग की मदद से तेंदुआ को निकालने का प्रयास कर रही है। बरौली ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया है कि तड़के 5 बजे गांव में घूमते हुए तेंदुआ को देखा। लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुआ को तलाश भी किया, परन्तु वहां से निकल गया। अतरौली रेंज प्रभारी विनयतोष शर्मा वनविभाग अतरौली रेंज की टीम के साथ स्‍कूल पहुंचे और तेंदुएं को पकड़ने की तैयारी में जुट गए।

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कस्बा छर्रा के बरौली स्थित चौ. निहाल सिंह इंटर कालेज का है जहाँ अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। रोजना की तरह छात्र परीक्षा देने पहुंचे। कालेज की दूसरी मंजिल पर कमरा नं. 10 में हाईस्कूल की क्लास लगती है। परीक्षा देने के लिए क्लास में बैठने के लिए जैसे ही छात्र कमरे में घुसे, अंदर बैठे तेंदुएं ने छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे ग्राम बरौली निवासी हाईस्कूल के छात्र लकी राज सिंह 15 पुत्र खगेन्द्र सिंह को झपट्टा मारते हुए तेंदुएं ने पंजों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों ने गिरते पड़ते भाग कर जान बचाई।कड़ी मसक्कत के बाद तेंदुआ को रेसक्‍यू टीम ने मशक्‍त के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया। इसे पकड़ने के लिए आगरा से वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। तेंदुुआ कालेज की दूसरी मंजिल पर था वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा तैयार किये गए जाल में आकर तेंदुए को यहां से लेजाया गया है वहीं टेदुए को रेस्क्यू के लिए अलीगढ़ मण्डल के आगरा की टीम ने सफलता हासिल की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *