बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

इतना ही नहीं क्रिकेटर भी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करते रहते हैं। इन सबके अलावा अथिया राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर भी जाती हैं।

फिल्म के प्रीमियर में पूरे शेट्टी परिवार ने शिरकत की थी। इस दौरान खास बात यह रही कि केएल राहुल भी फैमिली फोटो में अथिया के साथ पोज देते दिखाई दिए। प्रीमियर में अभिनेत्री किम शर्मा भी अपने बॉयफ्रेंड टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस के साथ नजर आईं।

अहान शेट्टी अपनी कथित गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ दिखाई दिए। वहीं, सोशल मीडिया पर तड़प का प्रचार कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ एक गर्वित पिता की तरह फोटो क्लिक कराई।

इससे पहले अहान शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘मैं कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहा था। मैं सेट पर निर्माताओं और निर्देशकों से मिलता था क्योंकि वे मेरे पिता के दोस्त और सहकर्मी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *