हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने ठुमकों के लिए मशहूर हैं. फैंस को उनका डांस बहुत पसंद आता है. उनकी फैन फॉलोविंग इतनी जबर्दस्त है कि उनके हर शो में भीड़ उमड़ पड़ती हैं जिसे संभालना तक मुश्किल हो जाता है.

‘तेरी आंख्या का यो काजल’  एक ऐसा गाना है जिसने उनकी लोकप्रियता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था. सपना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इस गाने को गा रहे हैं.

इस वीडियो में दोनों जमकर मस्ती और धमाल मचाते दिख रहे हैं. इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. कुछ घंटों में ही इस पोस्ट को तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

सपना चौधरी का ये गाना उनके सबसे सुपरहिट गानों में से एक है. इस गाने पर सपना ने स्टेज शो पर परफॉर्म किया था, जिसकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी थी. आज भी ये गाना उतना ही पसंद किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *