एक्ट्रेस शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में शहनाज एक अनाथालय में नजर आई थी जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे.

इस फोटो को देखकर शहनाज गिल के फैन्स को जरूर थोड़ी राहत मिली होगी क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस गहरे सदमे में थीं और उन्होंने सोशल लाइफ से लगभग दूरी ही बना ली थी.

बहरहाल, आपको बता दें कि शहनाज गिल की अपने भाई शाहबाज के साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में शहनाज गिल को येलो स्वेटर पहने देखा जा सकता है, दोनों भाई-बहन हल्की धूप में खड़े हैं. वहीं, तस्वीर में जहां शाहबाज ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए हैं.

यह एक पंजाबी कॉमेडी फिल्म है. जिसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग वैंकूवर, कनाडा में हुई है. बताते चलें कि सिद्धार्थ और शहनाज गिल दोनों रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *