न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बाईं कोहनी की तकलीफ फिर उभरने के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा दूसरा और आखिरी टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कानपुर टेस्ट के दौरान चोट फिर से उभर आई और अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। इसी वजह से उन्हें बाहर रखने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे बार-बार उभरने वाली चोट से निपटना केन के लिए आसान नहीं है। हम साल भर इससे बचाव में कामयाब रहे और टी20 विश्व कप में भी।”

उन्होंने कहा, ‘कानपुर टेस्ट तो उसने खेल लिया लेकिन यहां नहीं खेल सकेगा। यह साल चोट की वजह से उसके लिए कठिन रहा और अब हमें ऐसी रणनीति बनानी होगी कि चोट बार बार उसे परेशान नहीं करे। उसे आराम की जरूरत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *