उत्तर प्रदेश में चुनावों की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को एक बड़ा टास्क दे दिया है। अब कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को ’10 दिसंबरी प्लान’ देकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बाजी पलटने की तैयारी की है।

इस योजना के तहत कांग्रेस ने महज 10 दिसंबर तक एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य अपने कार्यकर्ताओं को दिया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक पार्टी ने संविधान दिवस पर दिए इस लक्ष्य से महज के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश को भेदने की तैयारी की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहते हैं कि कांग्रेस ने ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर सदस्य बनाने का महा अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे। प्रत्येक सदस्य को रोज 25 नए सदस्य बनाने का जिम्मा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव में जातिगत समीकरणों को साधने हुए सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मण, दलित और पिछड़े वर्ग को शुरुआत से ही फोकस करती हुई आई हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि ब्राह्मण, दलित और पिछड़ा वर्ग शुरुआत से ही कांग्रेस का वोटर रहा है। कुछ वजह से यह लोग कांग्रेस से दूर जरूर हुए लेकिन इनका जुड़ाव अभी भी पार्टी में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *