हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर में दबंगों ने सरेराह दरोगा की पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। कंधे से सितारे भी नोचने के अलावा किसकी गाड़ी से नगरी लैपटॉप और जरूरी कागजात भी उठा ले गए।

कुछ देर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक शादी समारोह में शामिल दबंग दरोगा की पिटाई करते हुए देख रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची हसनगंज की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पीलीभीत से लखनऊ ट्रांसफर हुए दरोगा विनोद कुमार किसी काम से अलीगंज की तरफ से निराला नगर जा रहे थे। वहीं पास एक होटल में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था ।

हमले के दौरान ही दबंगों के साथियों ने ही वीडियो भी बना ली, जिसमें आशीष शुक्ला नाम का युवक दरोगा को खुलेआम थप्पड़ मारता हुआ दिखा। वही पीछे से एक उसके कंधे पर सजा दो सितारों को भी नोचता हुआ दिखा, तीसरा बेल्ट को खोलने की कोशिश कर रहा था। सारी हरकतें मोबाइल में कैद हो गई ।

इसके अलावा प्रांजल माथुर और प्रियंक माथुर दो इसके रिश्तेदार हैं। इसके अलावा इस मामले में एक अन्य आरोपी प्रवेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रांजल, प्रियांक और प्रवेंद्र अलीगंज के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आशीष शुक्ला का प्रांजल और प्रियंका अगर ससुराल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *