डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेट (DGDE), मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dgde.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है.

नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी टाइपिस्ट और सब डिविजनल ऑफिसर के कई पद रिक्त हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 15 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 7 पद, सब डिविजनल ऑफिसर के 89 पद और हिंदी टाइपिस्ट के 1 पद रिक्त है. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है.

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार 9300 से 34800 रुपये वेतनमान दिया जाएगा. सब डिविजनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपये वेतनमान दिया जाएगा.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *