ओप्पो F21, F21 Pro+ भारत में अगले कुछ महीने में लॉन्च होने के लिए तैयार है. ओप्पो के सबसे पॉपुलर फोन लाइनअप के लीक से पता चला है कि कंपनी अपने इन फोन को 2022 के पहले तिमाही में पेश कर सकती है.

उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों नए फोन, ओप्पो F19 और F19 Pro+ के सक्सेसर के रूप में आ सकते हैं, जिन्हें 2021 के शुरुआत में पेश किया गया था. ओप्पो के आने वाले फोन को लेकर कई डिटेल सामने आई है.

ये मॉडल 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और रियलमी डिवाइस की तरह बैटरी सेटअप मिल सकता है. बता दें कि ये फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट पर बेस्ड है, ओप्पो को अभी भी इसे ऑफिशियली ऐलान करना बाकी है.

दूसरी तरफ कंपनी जल्द ओप्पो रेनो 7 सीरीज़ को भी पेश कर सकता है. जेनरेशन 6 की तरह, ओप्पो रेनो 7 और रेनो 7 प्रो को ला सकता है. हालांकि इसे लेकर किसी भी तरह के फीचर्स और कीमत की कोई जानकारी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *