औरैया,मार्निंग वाक करने गये युवक का शव पेड पर लटका मिला।

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया चौकी अटसू से कुछ दूरी पर स्थित गाव कुलुरूआ बम्बा के किनारे खडे नीम के पेड पर फन्दे से लटक युवक ने जान दे दी।घर वापिस नही आने पर परिजनो ने खोजबीन की तो पता चला कि नीम के पेड पर फासी लगा जान दे दी।मौके पर पहुचे परिजनो व चौकी प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद ने शव को फन्दे से उतारवाया और पंचनामा भर पीएम रिपोर्ट के लिए भिजवाया।मौके पर पहुचे परिजनो ने अचानक घटी घटना से निस्तबध हो रोये जा रहे थे।मृतक अपने पीछे पाच वर्षीय पुत्र व पत्नी को छोड गया।


कुलुरूआ गाव निवासी संजय सिह पुत्र भजन सिह 36 सुबह पाच बजे अपने छोटे भाई से दीवाल तराई करने की बात कहके घर टहलने के सडक की तरफ चला आया।घंन्टो समय बीतने के बाद घर वापिस न आने पर खोजबीन करने पर युवक का शव पेड पर लटकता मिला।युवक पिछले पन्द्रह दिन से बुखार से पीडित था।मौत की सूचना सुन पत्नी उमाकान्ती व पुत्र प्रिन्स का रो रो कर.बुरा हाल हो रहा था।परिजनो ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या नही थी।अचानक ऐसा कदम क्यो उठाया।मृतक प्राईवेट नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।इस सम्बन्ध मे परिजनो आत्महत्या किये जाने की तहरीर दी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *