टेलीविजन स्टार नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई और खूब वायरल रहीं.

विदाई के दौरान चावल फेंकने की रस्म के दौरान भी ऐश्वर्या की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे. सामने आए इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या के साथ साथ उनका पूरा परिवार इस दौरान काफी भावुक और इमोशनल दिखाई दे रहा है.

टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में लीड रोल में नजर आ रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने रीयल लाइफ में सात फेरे ले लिए हैं. दिलचस्प बात ये हैं कि ये दोनो सीरियल में भी पति-पत्नी के किरदार में दिखाई देते हैं. लंबे इंतजार के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा उज्जैन में शादी के बंधन में बंध गए.

वहीं उनके राजकुमार नील ने सफेद धोती और कुर्ता के साथ एक दोशाला पहनी थी. नील और ऐश्वर्या की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी. हल्दी की रस्म की तमाम तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *