कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के लिए परेड ग्राउंड का चयन किया गया है। पार्टी की ओर से इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया है।

इससे पूर्व स्थान चयन के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित दूसरे नेताओं ने रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड का भी मुआयना किया। आखिर में परेड ग्राउंड का चयन किया गया।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि नौ दिसंबर को विधानसभा में सत्र आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आठ दिसंबर को सीएलपी की बैठक भी है।वहीं आगामी चुनाव को लेकर भाजपा जल्द ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा और विजय संकल्प रैली निकालेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां कर ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी अगले सप्ताह से दो बड़े कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसकी तैयारियां हो चुकी है। जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद रैली और विजय संकल्प रैली निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *