औरैया,तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया

ए, के, सिंह संवददाता
औरैया,आज सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी औरैया श्री सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा एआरटीओ श्री अशोक कुमार के साथ संयुक्त रूप से मिलकर कलेक्ट्रेट सभागार ककोर से हरी झण्डी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह तृतीय का शुभारम्भ किया गया तथा वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को यातायात के नियमों के प्रति सजग और जागरूक किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव समेत अन्य विभागों से संबन्धित अधि0/कर्म0गण उपस्थित थें

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *