जसवंतनगर। ओबीसी एससी एसटी सेवा समिति के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस सिसहाट गांव में मनाया गया।
समिति के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के रजनेश कुमार, मुन्नेश यादव, शिव सिंह कुशवाहा, चंद्रशेखर अजनेरिया, रामब्रेश, दलवीर, रानू, अभिषेक, प्रेम सिंह कुलदीप, नितिन, सलिल आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *