औरैया,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ए के सिंह संवाददाता

औरैया,संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का 65वी पुण्यतिथि पर पूरा देश उनको याद कर रहा है।इसी कड़ी में आज जनपद के अजीतमल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीसलपुर में इनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीतमल विकासखंड के देवेंद्र यादव संतोष यादव शास्त्री जी नीरज प्रधान रतनीपुर व आनंद कुमार राहुल कुमार के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता को शत-शत नमन किया और भावपूर्ण मालाअर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित ग्राम पंचायत बीसलपुर ग्राम वासियों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का निश्चय किया की पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की एक मूर्ति बीसलपुर लगवाने का आश्वासन दिया और देवेन यादव ने कहा हमारे भारत रत्न संविधान लेखक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हमको आप को समानता का अधिकार दिया पिछड़े वंचित शोषित समाज को आगे बढ़ने के लिए संविधान में बहुत से अधिकार दिए आज बिलकुल शोषित समाज मे दबा कुचला व्यक्ति भी हमारे संविधान के बदौलत समानता का अधिकार पाता है नौकरियों में आरक्षण पाता है अपने हक को पहचान है।समाज के जितनी कुरीतिया है उनसे निजात पाने के बारे में संविधान बताता है।समाज मे उच नीच की खाई पाटने का कार्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने ने किया बीसलपुर ग्राम बांसी रंजीत सिंह रामगोपाल रामप्रकाश मुंशीलाल विकास बाबू दिनेश कुमार रामनरेश सुमित नारायण साहिब सिंह जितेंद्र कुमार राजेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार दया नगर निवासी आदि लोग मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *