केदारनाथ की तर्ज अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ का मेगा शो पर उत्तराखंड भाजपा कार्यक्रम करेगी। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे।

इस दिन भाजपा पूरे प्रदेश में 252 मंडलों में देवालयों व शिवालयों व प्रमुख मंदिरों के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाकर पीएम के कार्यक्रम का प्रचार करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, सभी मंडल अध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

13 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में केदारनाथ में जगदगुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण की तरह ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, 11 दिसंबर से हर विधानसभा के लिए रथ रवाना होंगे। हर विधानसभा में रोड शो होंगे और इनमें केंद्रीय व प्रांतीय स्तर के नेता भाग लेंगे। इसके बाद 70 विधानसभा क्षेत्रों में घोषणा सुझाव रथ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *