इस समय अभिषेक बच्चन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ को लेकर चर्चा में हैं।  ‘बॉब बिस्वास’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। रिलीज होते ही फिल्म को प्रशंसकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
फैंस को अभिषेक बच्चन की अदाकारी बेहद पसंद आई है। इस फिल्म में अभिषेक जहां मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का एक नया अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म में अभिषेक का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हो गए।

यूजर ने फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की के बारे में पोस्ट करते हुए तारीफ में लिखा, ”मैं बॉब बिस्वास देखने से खुद को रोक नहीं सका”। इसी के साथ यूजर ने एक आर्टवर्क भी बनाया था लेकिन उसमें ‘बच्चन’ की स्पेलिंग गलत लिखी थी, जिसके बाद यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘शुक्रिया’ लेकिन ‘बच्चन’ की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है।

 फिल्म में अभिषेक ऑथेंटिक दिखने के लिए अपना वजन बढ़ाया था, उन्होंने प्रोस्थेटिक पेट लगाने से इंकार कर दिया था। जब इस फिल्म की शूटिंग हुई तो अभिषेक का वजन लगभग सौ किलो था। फिल्म बॉब बिस्वास को दीया अन्नपूर्णा घोष ने निर्देशित किया है तो वहीं इस फिल्म के निर्माता हैं सुजॉय घोष, गौरव वर्मा और गौरी खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *