जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र के एक गांव में निजी नलकूप पर अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई।
देर शाम पहुंची विद्युत विभाग की स्थानीय टीम ने अचानक नगला नरिया गांव में एक निजी नलकूप पर छापेमारी कर दी वहां बिना कनेक्शन अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाकर पिछले कई साल से बिजली चोरी की जा रही थी। इस बात की शिकायत मिलने पर एसडीओ एके सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अवैध रूप से लगाए गए ट्रांसफार्मर से निजी नलकूप तक जुड़ी केबल व स्टार्टर जब्त कर लिया और नलकूप मालिक कुलदीप पुत्र बेंचेलाल से प्रपत्र प्रस्तुत करने को कहा है ऐसा ना होने पर एसडीओ ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *