*एसडीएम ने दिए छात्राओं को टिप्स, बढ़ाया हौसला*

सैफई: बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर मुश्किलों से लड़ना हो तो सशक्त बनें। यह तभी होगा जब खुद में परिवर्तन और आत्मविश्वास पैदा करेंगी। ये बातें उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने कही। वह सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने आगे कहा महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए कि आप डरे नहीं अपने अधिकारों को समझें। पुलिस हर समय आपकी सहायता व सुरक्षा के लिए तत्पर है।
थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक में महिला सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सलाह दी कि छात्राएं घर से निकलते समय सावधानी बरतें और परेशानी आने पर अपना धैर्य बनाए रखें। महिला उपनिरीक्षक गीता यादव ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1076 व आपातकालीन सेवा 112 स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में जानकारी दी उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि अगर फोन पर कोई गलत कॉल आती है या अश्लील मैसेज आता है तो घरवालों से छिपाए नहीं तुरंत बताएं।
इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ की एक टीम ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबरों का विजिटिंग कार्ड भी दिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि यदि उनके साथ कोई व्यक्ति फोन अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से छेड़खानी या उत्पीड़न कर रहा हो या प्रदेश के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पीछा कर रहा हो तथा कोई व्यक्ति स्वयं या अपने मित्रों के साथ किसी खास स्थान पर लड़कियों से छेड़खानी करता हो तो तत्काल 1090 पर सूचना दें।
इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बबीता सिंह, उप निरीक्षक रजनी सिंह,उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का मौजूद रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *