उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार बैठकें और जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं.  प्रियंका गांधी ने  महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. अब पार्टी ने अपनी थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.”

इस थीम सॉन्ग की शुरूआत प्रियंका गांधी से होती है जिसमें वह पुलिस के सामने संघर्ष करती हुई दिख रही हैं. इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को काम करते हुए और जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाया है.

गरीब विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये की मानसिक पेंशन दी जाएगी.कामकाजी महिलाओं के लिए यूपी के 25 शहरों में सुरक्षित और हाईटेक हॉस्टल बनाए जाएंगे.

रेप केस में दस दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारी निलंबन कानून बनाएंगे.महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शक्ति केंद्र बनाया जाएगा, जिसे महिलाएं ही चलाएंगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *