औरैया,देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) जनरल बिपिन रावत के निधन पर कस्बा फफूंद में स्थित सेक्रेड हर्ट इंटरनेशनल स्कूल ने गहरा शोक जताया है

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया,प्रधानाचार्य मनोज नायक ने इस हादसे को बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। और कहा कि यह राष्ट्र के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके साथी सहित प्रभु उनकी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस बीच विद्यालय के बच्चों ने सैन्य अफसरों कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च कर मौन धारण किया। इस बीच विद्यालय के समस्त स्टाफ प्रियंका पाण्डेय, विनीत राय, ऐश्वर्या मिश्रा, शिव्या भारती, प्राची दुबे ,हर्ष तिवारी ,शिखा अवस्थी, पार्वती, अनामिका, अल्का, आदि समस्त स्टाफ गहरा दुख जताया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *