• *विक्टर स्कूल में छोटे छोटे बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

*भरथना,इटावा।राष्ट्रीय शोक के इस दुःखद अवसर पर महावीर नगर भरथना स्थित विक्टर पब्लिक इंटर कालेज में छोटे छोटे बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर एवं मौन धारण कर के देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत,उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

*प्रधानाचार्या श्रीमतीअल्पना केसरवानी ने छात्र-छात्राओं को सीडीएस जनरल विपिन रावत जी के जीवन और उपलब्धियों से परिचित कराते हुए कहा कि जनरल विपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित 11 अन्य जांबाजों का हेलीकाप्टर क्रैश में निधन,देश के लिए अपूरणीय क्षति है।संकट की इस घड़ी में हमें एकजुट होकर इस आघात का सामना करना होगा और यह संदेश देना होगा कि भविष्य में जनरल रावत के पदचिन्हों पर चलकर भारत मां के अनेकानेक सपूत,देश का गौरव उन्हीं के भांति उज्जवल बनाएंगे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *